तमिलनाडु चुनाव के लिए भाजपा के 27 उम्मीदवारों की सूची जारी

WhatsApp Channel Join Now
तमिलनाडु चुनाव के लिए भाजपा के 27 उम्मीदवारों की सूची जारी


नई दिल्ली, 03 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की। केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन को अवनाशी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा के मुताबिक मायलापुर सीट से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को टिकट दिया है। सूची में राष्ट्रीय महिला मोर्चा प्रमुख वनिथी श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष नैनार नैनार नागेंद्रन के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इस सूची में के. अन्नामलाई का नाम नहीं है। उन्होंने पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं। गठबंधन में समझौते के तहत भाजपा को कुल 27 सीटें मिली हैं। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान और 4 मई को मतगणना होगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story