चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद एकतरफा जीती भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद एकतरफा जीती भाजपा


कांग्रेस

ने डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव का किया बहिष्कार

चंडीगढ़, 29 जनवरी (हि.स.)। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर समेत तीनों पदों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की

है। गुरुवार को निगम हाउस में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस ने केवल

मेयर पद के चुनाव में भाग लिया। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर चुनाव

का कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया। निगम में पहली बार बेलेट पेपर की बजाए हाथ खड़े

करके वोट डाले गए हैं। पहली बार तीनों पार्टियां मेयर का

चुनाव लड़ रही थीं। पिछले दो चुनाव में आप और

कांग्रेस का गठबंधन था।

मेयर

पद के चुनाव के लिए भाजपा के सौरभ जोशी ने 18 वोट हासिल करके जीत दर्ज की है। इस

पद पर कांग्रेस उम्मीवार गुरप्रीत सिंह सिंह सात वोट तथा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी

योगेश ढींगरा को 11 वोट मिले हैं। सौरभ जोशी ने मेयर बनने के बाद सदन को संबोधित करते हुए कहा कि यह

कुर्सी मेरे और जनता के बीच दीवार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन को पहली जीत चंडीगढ़ से सौंपी जा रही

है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में जारी रहेगा।

मेयर

पद का चुनाव होते ही कांग्रेस पार्षद नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर गए। इसके

बाद मेयर चुने गए सौरभ जोशी ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। सीनियर डिप्टी मेयर

पद पर भी भाजपा को जीती मिली है। भाजपा के जसमनप्रीत को 18 वोट

मिले है। आम आदमी पार्टी के मुन्नवर खान को 11 मत मिले। कांग्रेस के सचिन गालिब को जीरो वोट मिली।

क्योंकि इस वोट प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस सदन में मौजूद नहीं थी। डिप्टी

मेयर पद के चुनाव में भी भाजपा की सुमन शर्मा की 18

वोट लेकर जीत हुई। इस पद पर आप की जसविंदर कौर को 11 वोट मिले। आजाद उम्मीदवार खड़े हुए आप नेता रामचंद्र ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले

ही अपना नाम वापस ले लिया था। डिप्टी मेयर के चुनाव में

भी कांग्रेस हाउस में मौजूद नहीं थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story