अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

WhatsApp Channel Join Now
अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद


लखनऊ, 24 फ़रवरी (हि.स.)। यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अब

अपनी अग्रिम जमानत के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दस्तक दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी

से बचने के लिए शंकराचार्य ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

शंकराचार्य ने अधिवक्ता राजर्षि गुप्ता, सुधांशु कुमार और श्री प्रकाश के जरिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। जल्द ही इस पर सुनवाई हो सकती है। दरअसल, तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने 173 (4) के तहत जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई के बाद एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी पुलिस को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समेत अन्य संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। कोर्ट के इस आदेश के अनुपालन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऐसे में शंकराचार्य और उनके साथी संताें की कभी भी गिरफ्तारी हाे सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story