कुवैत का शुवैख बंदरगाह ईरानी ड्रोन हमले में क्षतिग्रस्त, काेई हताहत नहीं

WhatsApp Channel Join Now
कुवैत का शुवैख बंदरगाह ईरानी ड्रोन हमले में क्षतिग्रस्त, काेई हताहत नहीं


कुवैत सिटी, 27 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में पिछले 28 दिनों से जारी युद्ध के बीच शुक्रवार को ईरान ने कुवैत के व्यवसायिक बंदरगाह शुवैख पर ड्रोनों ने हमला किया। इससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और तुर्किए की संवाद समिति अनाडाेलू के अनुसार कुवैत पोर्ट्स अथॉरिटी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ईरान के ड्राेन हमले से शुवैख बंदरगाह की सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है और अब तक किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

स्थिति का जायजा लेने और बंदरगाह पर परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुवैत पोर्ट्स अथॉरिटी और संबंधित सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय के प्रयास जारी हैं। शुवैख बंदरगाह कुवैत के प्रमुख और व्यापक वाणिज्यिक बंदरगाहों में से एक है, जिसने देश की उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति शृंखला और सामान्य माल आयात प्रणाली में लंबे समय से अग्रणी भूमिका निभाई है।

यह घटना बीते 28 फरवरी काे ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों के बाद बढ़ते तनाव के बीच हुई है। जवाब में ईरान ने पूरे मध्य पूर्व में इजराइल और अमेरिक के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Share this story