इजराइल के सैन्य और औद्योगिक केंद्रों पर ईरान ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन

WhatsApp Channel Join Now
इजराइल के सैन्य और औद्योगिक केंद्रों पर ईरान ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन


इजराइल के सैन्य और औद्योगिक केंद्रों पर ईरान ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन


तेहरान, 04 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य टकराव लगातार तीव्र होता जा रहा है। ईरान की प्रमुख सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने इजराइल के सैन्य और औद्योगिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर नए जवाबी हमले किए हैं। ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत किए गए इन हमलों में तेल अवीव सहित इजराइल के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया है। आईआरजीसी के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिससे क्षेत्र में पहले से जारी तनाव और अधिक बढ़ गया है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार संस्था तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि, शनिवार को 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 94वीं लहर के दौरान तेल अवीव के साथ इजराइल के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी हिस्सों में माैजूद विभिन्न सैन्य और औद्योगिक केंद्रों तथा कमांडरों और इकाइयों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में ठोस और तरल ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइलों खुर्रमशहर, खैबर-शिकन (खैबर-बस्टर) और इमाद का इस्तेमाल किया गया। ये मिसाइलें गाइडेड वॉरहेड, कई प्रोजेक्टाइल और विनाशकारी ड्रोन से लैस थीं।

आईआरजीसी ने बताया कि डिमोना, नेगेव, बीर शेवा और रामत गान स्थित ठिकानों को 'डीप फायर-टू-फायर' रणनीति के तहत और लगातार हमलों के बीच निशाना बनाया गया। साथ ही दावा किया कि इजराइल की उन्नत रक्षा प्रणालियां ईरानी मिसाइलों को रोकने में विफल रहीं।

बयान के अनुसार, यमन के विद्राेही गुटाें ने भी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के जरिए इजराइल के कब्ज़े वाले दक्षिणी क्षेत्रों को निशाना बनाया है। बयान में कहा गया है कि इराक के खिलाफ 19 मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Share this story