एक ही दिन में अमेरिकी लड़ाकू विमान व 6 इजराइली ड्राेन मार गिराए : ईरान

WhatsApp Channel Join Now
एक ही दिन में अमेरिकी लड़ाकू विमान व 6 इजराइली ड्राेन मार गिराए : ईरान


एक ही दिन में अमेरिकी लड़ाकू विमान व 6 इजराइली ड्राेन मार गिराए : ईरान


तेहरान , 04 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच 35 दिनाें से युद्ध जारी है। इस बीच, ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी ) ने दावा किया है कि उसने एक ही दिन में एक लड़ाकू विमान और पांच ड्रोन/क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है। आईआरजीसी ने इसे अमेरिका और इजराइल की वायु सेनाओं के लिए “काला दिन” बताया है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने आईआरजीसी की तरफ से जारी बयान का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार रात ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए गए थे। इस दाैरान ईरान के हवाई रक्षकों ने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान और पांच इजराइली हवाई प्रणालियों को मार गिराया, जो अमेरिकी और इजराइली वायुसेना के लिए काला दिन साबित हुआ।

आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स ने खोमीन और ज़ंजन में दो क्रूज मिसाइल, इस्फ़हान के ऊपर दो एमक्यू-9 ड्रोन और बुशेहर में एक हर्मेस ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया है। बताया गया कि ईरान के एकीकृत हवाई रक्षा नेटवर्क के तहत संचालित उन्नत हवाई रक्षा प्रणालियों के उपयोग से यह संभव हुआ।

आईआरजीसी ने आगे कहा कि उसकी एयरोस्पेस रक्षा इकाइयों ने मध्य ईरान में एक उन्नत लड़ाकू विमान को भी सफलतापूर्वक मार गिराया। उसने कहा कि ईरान की हवाई रक्षा सेनाओं द्वारा निरंतर, अभिनव, सतत और सटीक निगरानी के साथ, देश का आसमान दुश्मन विमानों के लिए तेजी से असुरक्षित होता जाएगा।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और नागरिकों की माैत हाे गई थी। इसके जवाब में, ईरानी ने खाड़ी देशाें में माैजूद अमेरिका और इजराइल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता आ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Share this story