ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर फिर किया हमला

WhatsApp Channel Join Now
ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर फिर किया हमला


ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर फिर किया हमला


इस्तांबुल, 25 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच बीच ईरानी नौसेना ने घोषणा की कि उसकी क्रूज मिसाइलों ने अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया, जिससे अमेरिकी बेड़े को अपनी जगह बदलने पर मजबूर होना पड़ा। ईरानी नौसेना के कमांडर, रियर एडमिरल शहरम ईरानी ने चेतावनी दी कि अगर यह दुश्मन कैरियर ग्रुप ईरानी मिसाइल सिस्टम की रेंज में घुसा, तो उस पर ज़ोरदार हमला किया जाएगा। नौसेना कमांडर ने सेना के ऑपरेशनल कमांड पोस्ट से अब्राहम लिंकन पर गोलीबारी करने का आदेश जारी किया है।

ईरान की अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल प्रेसटीवी ने नौसेना कमांडर एडमिरल शाहराम ईरानी के हवाले से कहा कि ईरान की नाैसेना ने बुधवार को तटीय क्रूज मिसाइलों से अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया। इसके साथ ही विमानवाहक पोत की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ईरानी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी पर नियंत्रण बनाए हुए है।

प्रेस टीवी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया कि सशस्त्र बलों ने अमेरिकी कैरियर पर मिसाइलें दागीं, जबकि सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने नौसेना के अधिकारियों के हवाले से इस ऑपरेशन का ब्योरा दिया है।

आईआरएनए के अनुसार ईरानी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शहरम ईरानी ने कहा कि दुश्मन एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन की गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी जा रही है और जैसे ही यह ईरान की मिसाइल प्रणालियों की सीमा में प्रवेश करेगा, इसे फिर निशाना बनाया जाएगा।

एजेंसी ने कहा कि तटीय लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम क्रूज़ मिसाइलें अमेरिकी कैरियर ग्रुप की ओर दागी गईं, जिससे उसे अपनी जगह बदलने पर मजबूर होना पड़ा। फिलहाल, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाॅम) की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिका और इजराइल 28 फरवरी से ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं, जिसमें अब तक 1,340 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई भी शामिल हैं।

ईरान ने इजराइल के साथ-साथ जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाबी कार्रवाई की है। ये वे देश हैं जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इन हमलों से जान-माल का नुकसान हुआ है और बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Share this story