लेबनान और गाजा में संघर्ष विराम के बावजूद मारकाट 

WhatsApp Channel Join Now
लेबनान और गाजा में संघर्ष विराम के बावजूद मारकाट 


बेरूत/गाजा पट्टी, 27 जनवरी (हि.स.)। लेबनान और गाजा में संघर्ष विराम के बीच मारकाट मची हुई है। लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि इजराइली बलों ने कल दक्षिणी लेबनान में कम से कम 22 लोगों को मार डाला, जबकि गाजा में इजराइल ने फिलिस्तीनियों को उत्तर की ओर वापस जाने से रोक दिया। इजराइल का कहना है कि हमास संघर्ष विराम की शर्तों का लगातार उल्लंघन कर रहा है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रविवार को विस्थापित हजारों लेबनानी अपने घरों की ओर जाने वाली सड़कों पर आ गए तो इजरायली सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के झंडे वाला एक वाहन उनके सैनिकों के पास आ गया। इस वजह से गोलीबारी करनी पड़ी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस गोलीबारी में 120 से अधिक लोग घायल हो गए।

लेबनान में संघर्ष विराम पर नवंबर में हस्ताक्षर हुए थे। यह तय किया गया था कि इजराइल और हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान से हट जाएंगे। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को तैनात किया जाएगा।

इस बीच इजराइल यह कहकर फिलिस्तीनियों को उनके घर लौटने से रोक दिया कि हमास ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इजराइल इससे भी खफा है कि अर्बेल येहुद (आखिरी महिला नागरिक बंधक) को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। इजराइल का मानना है कि संभवतः वह जीवित है।इस बीच फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने कहा कि अर्बेल येहुद हमास के नहीं, उसके कब्जे में है। वह अर्बेल येहुद को शनिवार से पहले रिहा कर देगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story