बांग्लादेश में तब्लीगी जमात के आयोजन स्थल पर हिंसा, दो की मौत 

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लादेश में तब्लीगी जमात के आयोजन स्थल पर हिंसा, दो की मौत 


ढाका, 18 दिसंबर (हि.स.)। बांग्लादेश में तब्लीगी जमात के प्रमुख आयोजन स्थल टोंगी इज्तेमा मैदान में नियंत्रण के लिए आज तड़के करीब 03 बजे दो मुस्लिम धर्मगुरुओं मौलाना साद और मौलाना जुबैर के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद तनाव फैल गया। पूरे क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों को तैनात किया गया है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, हिंसा में जान गंवाने वाले बच्चू मिया (70) और बेलाल हुसैन (60) मौलाना जुबैर गुट के हैं। बच्चू किशोरगंज के पाकुंडिया उपजिला और बेलाल ढाका के दक्षिणखान से तब्लीगी जमात में शामिल होने आए थे। दोनों की मौत से गुस्साए तब्लीगी जमात के मौलाना जुबैर गुट के समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए सुबह 10 बजे गाजीपुर में ढाका-मैमनसिंह राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टोंगी इज्तेमा मैदान उनके इज्तेमा को सौंपने और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। श्रीपुर पुलिस थाना प्रभारी खंडाकर ज़ैनल आबेदीन मंडल ने कहा कि प्रदर्शनकारी दोपहर को वापस चले गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story