अमेरिका में हवाई यातायात ठप होने के बाद उड़ानों में देरी और रद्द होने का सिलसिला जारी रहने की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
अमेरिका में हवाई यातायात ठप होने के बाद उड़ानों में देरी और रद्द होने का सिलसिला जारी रहने की आशंका


वाशिंगटन, 14 नवंबर (हि.स.)। अमेरिका में कई घंटे तक वाणिज्यिक हवाई यातायात ठप रहने के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य होने में अभी समय लग सकता है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि विमान से यात्रा करना सुरक्षित है, लेकिन आगाह किया कि एयरलाइंस के उड़ानों का नया कार्यक्रम तैयार करने और विमानों तथा चालक दल को दोबारा तैनात करने के दौरान देरी और उड़ानें रद्द होने की स्थिति बनी रह सकती है।

डफी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि एयरलाइंस विमानों और कर्मचारियों को जरूरत के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर भेज रही हैं। इस प्रक्रिया में यात्रियों को आगे भी उड़ानों में देरी और रद्द होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उनका यह बयान देशभर में वाणिज्यिक उड़ानों पर लगाए गए असामान्य प्रतिबंध के करीब 12 घंटे बाद आया। कई घंटे तक चले इस ग्राउंड स्टॉप के कारण अमेरिकी हवाई यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और हजारों यात्री विभिन्न हवाई अड्डों पर फंस गए।

परिवहन मंत्री ने यात्रियों से उड़ानों की ताजा स्थिति की जानकारी एयरलाइंस से लेते रहने की अपील की। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उड़ानों का परिचालन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने के बावजूद देरी और रद्द होने की समस्या तत्काल खत्म होने की उम्मीद नहीं है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777218 Articles

Share this story