अमेरिका यूक्रेन के लिए टामहॉक मिसाइलों पर कर रहा विचारः जेडी वेंस

WhatsApp Channel Join Now
अमेरिका यूक्रेन के लिए टामहॉक मिसाइलों पर कर रहा विचारः जेडी वेंस


वाशिंगटन, 29 सितंबर (हि.स.)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन की उस मांग पर विचार कर रहा है जिसमें उसने अमेरिका से रूस के खिलाफ लंबी दूरी की टामहॉक मिसाइले प्राप्त करने की इच्छा जताई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिका से टामहॉक मिसाइलें यूरोपीय देशों को बेचने का अनुरोध किया है ताकि वे उन्हें यूक्रेन भेज सकें।

इस बीच वेंस ने फॉक्स न्यूज संडे पर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सौदे को अनुमति देने के बारे में अंतिम निर्णय लेंगे।

उन्हाेंने कहा “हम निश्चित रूप से यूरोपीय देशों के कई अनुरोधों पर विचार कर रहे हैं।” इन मिसाइलों की रेंज 2,500 किलोमीटर है जो यूक्रेन काे मॉस्को को निशाना बनाने की क्षमता प्रदान करेगी।

यूक्रेन मामलाें के अमेरिका के विशेष दूत कीथ केलॉग ने कहा है कि ट्रंप ने संकेत दिया है कि अब यूक्रेन को रूस पर लंबी दूरी के हमले करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

वेंस ने यह भी कहा कि रूस का यूक्रेन पर आक्रमण रुक गया है और हाल ही में उसे कोई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय लाभ नहीं हुआ है। उन्हाेंने कहा “हम शुरू से ही सक्रिय रूप से शांति की तलाश कर रहे हैं। अब रूसियों को आंखे खाेलनी हाोंगी और वास्तविकता को स्वीकार करना होगा।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन लगातार रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि टामहॉक मिसाइलें यूक्रेन की रक्षा क्षमता को मजबूत करेंगी।

टामहॉक एक सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसकी रेंज 2500 किलोमीटर तक होती है। इसका वॉरहेड 450 किलोग्राम तक है। यूरोप से लॉन्च होने पर यह मॉस्को और इसके आसपास के इलाकों तक पहुंच सकती है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / नवनी करवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766332 Articles

Share this story