अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 35 नेपाली काठमांडू पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 35 नेपाली काठमांडू पहुंचे


काठमांडू, 11 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका ने आव्रजन नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक बार फिर नेपाल के 35 नागरिकों को डिपोर्ट किया, जो शनिवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे।

त्रिभुवन एयरपोर्ट के आव्रजन अधिकारी नरहरि घिमिरे के अनुसार इन 35 नेपाली नागरिकों को चार्टर विमान से वापस भेजा गया। ये सभी शनिवार को काठमांडू पहुंचे। इनमें 12 व्यक्ति अवैध रास्ते से अमेरिका गए थे, जबकि 2 लोग छात्र वीजा पर गए थे।

मानव तस्करी अनुसंधान ब्यूरो के एसएसपी कृष्ण पंगेनी के मुताबिक अन्य लोगों को विभिन्न नियमों के उल्लंघन के आरोप में अमेरिका ने डिपोर्ट किया है।

पिछले दो महीनों में अमेरिका से 200 से अधिक नेपाली नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

ट्रम्प के सत्ता संभालने के बाद अमेरिकी सरकार ने प्रवासियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। वीजा प्रक्रिया पूरी न करने वाले, वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने वाले और अनुशासनहीन आचरण वाले लोगों को हिरासत में लेकर उनके देश वापस भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story