जिनपिंग के स्वागत के लिए 60 साल पुराना प्रोटोकॉल तोड़ेंगे ट्रंप

WhatsApp Channel Join Now
जिनपिंग के स्वागत के लिए 60 साल पुराना प्रोटोकॉल तोड़ेंगे ट्रंप


मॉस्को, 23 सितंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन के पास जॉइंट बेस एंड्रयूज में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए लगभग 60 वर्षों से चले आ रहे प्रोटोकॉल को तोड़ेंगे। फाइनेंशियल टाइम्स अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23-25 सितंबर तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। ट्रंप प्रशासन में प्रोटोकॉल प्रमुख मोनिका क्रॉली ने कहा कि ट्रंप व्यक्तिगत रूप से टारमैक पर शी का स्वागत करेंगे, जो उनकी ओर से एक दुर्लभ कदम होगा।

ट्रंप बुधवार को जॉइंट बेस एंड्रयूज में शी से मिलेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ किसी विश्व नेता का बेस पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत करेगा; इससे पहले 1962 में जॉन एफ. कैनेडी ने टारमैक पर यूके के प्रधानमंत्री हैरोल्ड मैकमिलन का स्वागत किया था।

फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट दी कि यह कदम शी के प्रति ट्रंप के गहरे सम्मान को प्रदर्शित करेगा।

ट्रंप ने अगस्त, 2025 में अलास्का के शहर एंकोरेज के पास जॉइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन हवाई अड्डे पर टारमैक पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया था।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Share this story