अमेरिका ने लेबनान तनाव के लिए हिज्बुल्लाह को ठहराया जिम्मेदार

WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटन, 01 जून (हि.स.)। अमेरिका ने इजराइल-लेबनान सीमा पर बढ़ते तनाव के लिए हिज्बुल्लाह को जिम्मेदार ठहराया है। वॉशिंगटन की ओर से कहा गया है कि हिजबुल्लाह की ओर से जारी हमले दोनों देशों के बीच लागू संघर्ष विराम व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं और क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, हाल के दिनों में हिज्बुल्लाह द्वारा इजराइली क्षेत्रों को लगातार निशाना बनाए जाने से तनाव कम होने के बजाय और बढ़ा है। अमेरिका का मानना है कि सीमा पार रॉकेट और अन्य हमलों ने सुरक्षा स्थिति को अधिक संवेदनशील बना दिया है।

इसी मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जोसेफ आउन और बेंजामिन नेतन्याहू से अलग-अलग बातचीत की। इन चर्चाओं में संघर्ष विराम को प्रभावी बनाए रखने और क्षेत्रीय तनाव को कम करने के उपायों पर विचार किया गया।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित व्यवस्था के तहत हिज्बुल्लाह को इजराइल पर हमले रोकने थे, जबकि इसके बदले इजराइल को बेरूत के दक्षिणी इलाकों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सैन्य कार्रवाई सीमित रखनी थी। लेकिन हालिया घटनाक्रमों ने इस समझ को कमजोर कर दिया है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story