नेपाल के सत्तारूढ़ गठबन्धन में दरार, एक पार्टी ने छोड़ा साथ

WhatsApp Channel Join Now


काठमांडू, 12 मई (हि.स.)। नेपाल के सत्तारूढ़ गठबन्धन में आखिरकार दरार आ ही गई। सत्ता गठबन्धन में शामिल एक दल ने आज सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड सरकार में शामिल जनता समाजवादी पार्टी नेपाल (जसपा नेपाल) ने सरकार से वापस होते हुए समर्थन वापस ले लिया। सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे उपेन्द्र यादव ने अपनी पार्टी जसपा नेपाल द्वारा सरकार से वापस होने का फैसला होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार से अपने मंत्रियों को वापस बुलाया जा रहा है। उपेन्द्र के साथ एक राज्य मंत्री ने भी सरकार छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार को जारी अपना समर्थन भी वापस ले लिया गया है। पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में सरकार को दिया अपना समर्थन वापस लेने का फैसला लिया गया है।

प्रधानमंत्री प्रचण्ड पर अपनी पार्टी में विभाजन करने और मधेश प्रदेश सरकार गिराने का आरोप लगाया है। उपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रचण्ड ने उनके साथ विश्वासघात किया। यह राजनैतिक बेईमानी है। उन्होंने कहा कि जिस गठबन्धन को बनाने में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही उसी गठबंधन से उनको बाहर करने का षड्यंत्र किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास/प्रभात

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story