संरा प्रमुख गुटेरेस पाकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
संरा प्रमुख गुटेरेस पाकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे


इस्लामाबाद, 06 अक्टूबर (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मंगलवार को पाकिस्तान की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। गुटेरेस उप प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार के निमंत्रण पर 6 से 8 अक्टूबर तक पाकिस्तान में रहेंगे। विदेश मंत्रालय की एक्स पोस्ट के अनुसार, कार्यवाहक विदेश सचिव राजदूत नबील मुनीर ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का स्वागत किया।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुटेरेस अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेशमंत्री डार, सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मिलेंगे। गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह मुख्यालय का दौरा भी करेंगे। विदेश कार्यालय ने कहा कि यह यात्रा बहुपक्षवाद के लिए पाकिस्तान के निरंतर समर्थन को दर्शाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story