यूक्रेन 2037 तक 160 अरब डॉलर से अधिक का सार्वजनिक कर्ज चुकाएगा

WhatsApp Channel Join Now
यूक्रेन 2037 तक 160 अरब डॉलर से अधिक का सार्वजनिक कर्ज चुकाएगा


मॉस्को, 18 अक्टूबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। यूक्रेन आगामी 10 वर्ष में अपने सार्वजनिक कर्ज के भुगतान और उससे जुड़ी अन्य अदायगी के लिए 160.348 अरब डॉलर चुकाएगा। रिया नोवोस्ती ने यूक्रेन के वित्त मंत्रालय के भुगतान शेड्यूल का विश्लेषण कर यह निष्कर्ष निकाला है।

यूक्रेन का वित्त मंत्रालय नियमित रूप से देश के सार्वजनिक कर्ज के लिए एक भुगतान शेड्यूल तैयार करता है। इस शेड्यूल में केवल वे भुगतान शामिल हैं जिन्हें मंत्रालय ने अपने भुगतान कैलेंडर में रखा है। यह यूक्रेन के कुल सार्वजनिक कर्ज की राशि को नहीं दर्शाता है। यह राशि अगस्त के अंत तक 215.55 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।

भुगतान शेड्यूल के अनुसार, यूक्रेन को 2037 के अंत तक अपने विदेशी और घरेलू कर्ज की मूल राशि के रूप में 103.813 अरब डॉलर और कर्ज से जुड़ी अन्य अदायगी के लिए अतिरिक्त 56.535 अरब डॉलर चुकाने होंगे। कुल मिलाकर यूक्रेन अगले 10 वर्षों में अपने सार्वजनिक कर्ज की देनदारी को पूरा करने के लिए 160.348 अरब डॉलर का भुगतान करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762870 Articles

Share this story