आरएएफ फेयरफोर्ड मामले में गिरफ्तार पांच लोग जमानत पर रिहा

WhatsApp Channel Join Now


लंदन, 28 सितंबर (हि.स.)। ब्रिटिश पुलिस ने अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रिटिश एयरबेस आरएएफ फेयरफोर्ड के पास आतंकवाद और विस्फोटक संबंधी अपराधों के संदेह में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है।

काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग के प्रमुख लॉरेंस टेलर ने कहा कि अधिकारी घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं इस घटना के पीछे किसी विदेशी देश की ओर से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से काम कर रहे लोग या समूह तो शामिल नहीं थे।

पुलिस के अनुसार, पांचों लोग फिलहाल जांच के दायरे में हैं और मामले की जांच जारी रहेगी।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story