ईरान के हमले में यूएई में मरने वाला एक नेपाली नागरिक

WhatsApp Channel Join Now
ईरान के हमले में यूएई में मरने वाला एक नेपाली नागरिक


काठमांडू, 01 मार्च (हि.स.)। मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को लक्षित करते हुए किए गए भीषण हवाई हमले में एक नेपाली नागरिक की मृत्यु हो गई है।

हमले में नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश के एक–एक नागरिक सहित कुल तीन विदेशी नागरिकों की मौत हुई है। मृतकों में एक नेपाली नागरिक होने की पुष्टि हुई है, हालांकि उनकी विस्तृत पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए नेपाल के विदेश मंत्रालय ने भी इस मौत की पुष्टि की है। साथ ही कुछ नेपाली नागरिकों के घायल होने की भी खबर है।

इस हमले में नेपाल के अलावा भारत, फिलीपींस, मिस्र, इथियोपिया और पाकिस्तान समेत 15 देशों के 58 नागरिक घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और स्थानीय अस्पतालों में उनका उपचार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story