बलोचिस्तान के पंजगुर में सेना के दो वाहन हथियारबंद लोगों के हमले में नष्ट

WhatsApp Channel Join Now
बलोचिस्तान के पंजगुर में सेना के दो वाहन हथियारबंद लोगों के हमले में नष्ट


बलोचिस्तान के पंजगुर में सेना के दो वाहन हथियारबंद लोगों के हमले में नष्ट


क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, 11 अक्टूबर (हि.स.)। बलूचिस्तान के पंजगुर जिले के पंछी में हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तानी सेना के वाहनों को हमला किया। स्वचालित हथियारों से किए गए हमले में सेना के दो वाहन नष्ट हो गए। इस हमले में अनेक सैनिकों के मारे या घायल होने की आशंका जताई गई है।

द बलोचिस्तान पोस्ट की आज की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला शनिवार को किया गया। इसके अलावा इसी रोज कलात जिले के दश्त-ए-बाबा इलाके में हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तानी सेना पर भारी हमला किया। इस हमले में भी सैनिकों के मारे जाने और घायल होने की खबरें हैं। इस हमले के कुछ मिनटों बाद हथियारबंद लोगों ने नुश्की जिले के रीको में सेना के कैंप में राशन ले जा रही एक गाड़ी पर कब्जा कर लिया। कल हुए हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

इस मीडिया प्लेटफार्म की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार प्रांत के बरखान इलाके में सरती की जगह से 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इनकी पहचान कोहलू जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वालों के रूप में हुई है। पहचाने गए लोगों में पैंदा खान, हसनखान, शेर मोहम्मद इकबाल खान, मजार खान, दीन मोहम्मद, गहर मोहम्मद, वजीर खान, दामर बख्श और सैयद खान हैं। इनमें से एक की पहचान इकबाल नवाब के तौर पर हुई है, जिसे पाकिस्तानी सेना ने 26 दिसंबर, 2025 को बरखान जिले में सेशन कोर्ट के सामने से गायब कर दिया था। उधर, काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट ने दावा किया है कि बरखान इलाके में एक मुठभेड़ में 10 आतंकवादी मारे गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story