ट्रंप ने ईरान को दी नए हमले की चेतावनी, नाटो प्रमुख रुट्टे ने किया अमेरिका का समर्थन

WhatsApp Channel Join Now


अंकारा, 08 जुलाई (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर एक और बड़ा सैन्य हमला कर सकता है। नाटो महासचिव मार्क रुट्टे ने हाल में ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को उचित ठहराते हुए उसका समर्थन किया है।

नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, हमने कल रात ईरान पर बेहद जोरदार हमला किया था और संभव है कि आज रात फिर से हमला करें। ईरान लंबे समय से मध्य-पूर्व में दबाव बनाने वाला देश रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व पर भरोसा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बातचीत के दौरान वे शांति समझौते के लिए तैयार दिखाई देते हैं, लेकिन बाद में अपने वादों से पीछे हट जाते हैं।

इस बीच, तुर्किये की राजधानी अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से पहले महासचिव मार्क रुट्टे ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका की सैन्य कार्रवाई आवश्यक थी। रुट्टे के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत संघर्ष विराम लागू था, लेकिन ईरान ने उसका उल्लंघन किया, जिसके बाद अमेरिकी कार्रवाई की गई।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story