ईरान पर कार्रवाई मेरा फैसला, इजराइल ने नहीं उकसाया : ट्रंप

WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटन, 20 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय था और इसमें इजराइल की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर यह स्पष्ट किया कि उन्हें इस संघर्ष में शामिल होने के लिए इजराइल ने नहीं उकसाया।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने 07 अक्टूबर 2023 को हुए इजराइल-हमास संघर्ष का भी जिक्र करते हुए इसे क्षेत्र में बढ़ते तनाव का एक अहम कारण बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया और कुछ सर्वेक्षणों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इजराइल की भूमिका को लेकर भ्रामक और मनगढ़ंत खबरें फैलाई जा रही हैं। उनके मुताबिक, इस तरह की रिपोर्टिंग वास्तविक स्थिति को गलत तरीके से पेश करती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि ईरान में नया नेतृत्व समझदारी और संतुलन के साथ निर्णय लेता है, तो देश का भविष्य अधिक स्थिर और समृद्ध हो सकता है।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story