नए प्रतिबंधों से पहले ट्रंप का बड़ा बयान- ईरान पर अमेरिकी आर्थिक दबाव बढ़ेगा

WhatsApp Channel Join Now


वॉशिंगटन, 24 अगस्त (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि देश “पूरी तरह ढह रहा है।” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव और बढ़ाने के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा करने की तैयारी में है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर संक्षिप्त संदेश में ईरान की स्थिति को लेकर यह टिप्पणी की। इसी बीच ईरानी मुद्रा रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है, जिससे देश की आर्थिक चुनौतियां और गहरा गई हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी वित्त विभाग नए प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। इनका उद्देश्य ईरान के साथ व्यापारिक और आर्थिक संबंध बनाए रखने वाले विदेशी देशों तथा संस्थाओं पर भी दबाव बढ़ाना हो सकता है।----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story