डोनाल्ड ट्रंप ने दी होली की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
डोनाल्ड ट्रंप ने दी होली की शुभकामनाएं


वाशिंगटन, 05 मार्च (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदू त्योहार होली पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उनका संदेश व्हाइट हाउस ने जारी किया है। उन्होंने अमेरिकियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति की उम्मीद जताई है।

उन्होंने कहा- ''मेलानिया और मैं होली के हिंदू त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं। यह दिन वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। आज, जब दुनिया भर के समुदाय रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए एकत्रित हो रहे हैं, मैं होली मनाने वाले सभी अमेरिकियों को आशा, शांति और एकता से भरे दिन की शुभकामनाएं देता हूं।''

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story