ब्रिटेन ने जैकडॉ गैस क्षेत्र में ड्रिलिंग को दी मंजूरी, ट्रंप ने बताया ‘बड़ी खुशखबरी’

WhatsApp Channel Join Now

लंदन, 21 अक्टूबर (हि.स.)। ब्रिटेन की लेबर सरकार ने उत्तरी सागर में विवादित जैकडॉ गैस क्षेत्र में ड्रिलिंग शुरू करने की योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार ने बुधवार को कहा कि ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह कदम देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने में मदद करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ब्रिटेन की समृद्धि के लिए “बड़ी खुशखबरी” बताया।

स्कॉटलैंड के एबरडीन से करीब 240 किलोमीटर पूर्व में स्थित जैकडॉ गैस क्षेत्र का भविष्य अदालत के एक फैसले के बाद अनिश्चित हो गया था। ब्रिटेन सरकार के अनुसार, परियोजना से आने वाले कुछ ही हफ्तों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि यह फैसला ब्रिटेन की संपन्नता और समृद्धि के लिए अच्छी खबर है। एबरडीन क्षेत्र में उनका एक लग्जरी गोल्फ रिसॉर्ट भी है।

प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने फैसले को व्यावहारिक कदम बताते हुए कहा कि मौजूदा ऊर्जा संकट और बढ़ती महंगाई के बीच ब्रिटेन के उपलब्ध ऊर्जा संसाधनों का जिम्मेदारी से अधिकतम इस्तेमाल करना उचित है। उन्होंने कहा कि सरकार नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने और 2050 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, उनके अनुसार आने वाले दशकों तक देश की ऊर्जा जरूरतों में तेल और गैस की भूमिका बनी रहेगी।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764671 Articles

Share this story