नेपाल : मकवानपुर में ट्रक पलटने से त्रिभुवन राजपथ अवरुद्ध

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल : मकवानपुर में ट्रक पलटने से त्रिभुवन राजपथ अवरुद्ध


नेपाल : मकवानपुर में ट्रक पलटने से त्रिभुवन राजपथ अवरुद्ध


काठमांडू, 04 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल में मकवानपुर के थाहा नगरपालिका–12 टिस्टुड स्थित त्रिभुवन राजपथ पर बीती रात लगभग डेढ़ बजे ट्रक (बा.प्र.03–001 ख 1750) पलटने से पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। यह ट्रक काठमांडू से हेटौंडा की ओर जा रहा था।

जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के अनुसार, ट्रक आगे दाहिने हिस्से का पट्टा (मैकेनिकल हिस्सा) टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।इस दुर्घटना में ट्रक चालक धादिंग के बेनिघाट मौवाखोला निवासी लगभग 27 वर्षीय ध्रुब घले घायल हो गए।। ट्रक से कूदने के दौरान उनके दाहिने पैर के तलवे में चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए पालुङ अस्पताल भेजा गया है।

मकवानपुर पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी पुष्कर बोगटी ने जानकारी दी कि सड़क खोलने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के अभी भी घटनास्थल पर ही होने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित है। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story