क्वेटा में पाकिस्तानी सेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की गई जान

WhatsApp Channel Join Now
क्वेटा में पाकिस्तानी सेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की गई जान

क्वेटा में पाकिस्तानी सेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की गई जान

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर (हि,ल,)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में सोमवार को सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु सैन्य पायलटों की मौत हुई।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक विमान दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी थी। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की परिस्थितियों और तकनीकी गड़बड़ी की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार सेना का मुश्शाक प्रशिक्षण विमान क्वेटा के नवान किल्ली इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में मेजर हुसैनैन शहजाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद की जान चली गई। मेजर हुमायूं प्रशिक्षक थे, जबकि कैप्टन समद प्रशिक्षण ले रहे थे।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story