दुबई से काठमांडू पहुंचे तीन भारतीय मुस्लिम 11 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दुबई से काठमांडू पहुंचे तीन भारतीय मुस्लिम 11 किलो चरस के साथ गिरफ्तार


काठमांडू, 20 फरवरी (हि.स.)। काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आगमन सुरंग गेट से शुक्रवार को 11.27 किलोग्राम चरस के साथ तीन भारतीय मुस्लिम नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अविन नारायण काफ्ले ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान 43 वर्षीय समीना अख्तर बेग मिर्जा, 24 वर्षीय मोहम्मद जुनैद और 44 वर्षीय अफसाना अमीर हुसैन शेख के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान जुनैद और मिर्जा के पास से लगभग 3.87 किलोग्राम तथा शेख के पास से 7.4 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

प्रवक्ता काफ्ले के अनुसार फ्लाई दुबई के विमान से दुबई से काठमांडू पहुंचे तीनों भारतीयों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story