हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब और यमन की मदद करेगा सीरिया

WhatsApp Channel Join Now


यमन, 07 नवंबर (हि.स.)। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ संघर्ष में सऊदी अरब और यमन की मदद के लिए सीरिया हजारों सैनिकों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है। यमन के कई अधिकारियों ने बताया कि कुछ सीरियाई सैनिक पहले ही दोनों देशों में पहुंच चुके हैं। सऊदी अरब हूती विद्रोहियों को पीछे धकेलने और अदन में सरकार की स्थिति मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटा रहा है।

यमन के एक रक्षा अधिकारी के अनुसार, सऊदी अरब और यमन की सीमा के दोनों ओर सैकड़ों सीरियाई सैनिकों की तैनाती की जा चुकी है। वहीं, सऊदी समर्थित यमनी सरकार के राष्ट्रपति कार्यालय और रक्षा मंत्रालय से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि आने वाले समय में हजारों और सैनिकों को भेजा जा सकता है।

इन सैनिकों की तैनाती का उद्देश्य हूती विद्रोहियों के खिलाफ जारी संघर्ष में यमनी सरकार की सैन्य क्षमता बढ़ाना और सऊदी अरब को सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करना है। हालांकि, सैनिकों की तैनाती की समय-सीमा, उनकी संख्या और अभियान में उनकी भूमिका को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774046 Articles

Share this story