श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दुबई में कुवैत के प्रधानमंत्री अल सबा से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दुबई में कुवैत के प्रधानमंत्री अल सबा से की मुलाकात


श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दुबई में कुवैत के प्रधानमंत्री अल सबा से की मुलाकात


दुबई, 12 फरवरी (हि.स.)। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके संयुक्त अरब अमीरात में हैं। वह यहां आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कल दोपहर कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल अहमद अल सबा से मुलाकात की। राष्ट्रपति दिसानायके ने अल सबा से श्रीलंका में निवेश और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावना पर चर्चा की।

श्रीलंकाई समाचार पत्र डेली मिरर के अनुसार, दोनों नेताओं ने श्रीलंका और कतर के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। दिसानायके ने श्रीलंका के आर्थिक सुधार में योगदान को स्वीकार करने के लिए उनका आभार जताया।

राष्ट्रपति ने कुवैत के प्रधानमंत्री को बताया कि श्रीलंका के 1,55,000 कामगार कुवैत में रहते हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के सम्मान में रात 11 बजे संयुक्त अरब अमीरात के पुलमैन सिटी सेंटर में एथेर एपी ऑर्गनाइजेशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए आयोजकों का आभार जताया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story