लेबनान में यूएन शांति सैनिक की मौत पर स्पेन सख्त, सांचेज बोले—‘रेड लाइन पार’

WhatsApp Channel Join Now
लेबनान में यूएन शांति सैनिक की मौत पर स्पेन सख्त, सांचेज बोले—‘रेड लाइन पार’


मैड्रिड/बेरूत, 30 मार्च (हि.स.)। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के एक शांति सैनिक की मौत के बाद स्पेन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह “रेड लाइन पार” करने जैसा है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार रात एक विस्फोट में यूएन शांति मिशन से जुड़े सैनिक की मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में पहले से जारी तनाव को और बढ़ा दिया है।

स्पेन सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पता लगाया जाना जरूरी है कि इस हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है। साथ ही, इजराइल से संघर्ष को रोकने की अपील भी की गई है।

सांचेज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन पर हमला केवल एक देश या संगठन पर नहीं, बल्कि पूरी अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर हमला माना जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

इस घटनाक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है और क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग तेज हो रही है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story