फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनो ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर किया स्पेसवॉक

WhatsApp Channel Join Now
फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनो ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर किया स्पेसवॉक


फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनो ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर किया स्पेसवॉक


- एडेनो बनीं स्पेसवॉक करने वाली पहली फ्रांसीसी और दूसरी यूरोपीय महिला

पेरिस, 18 अगस्त (हि.स.)। फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनो ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकलकर स्पेसवॉक करने वाली पहली फ्रांसीसी महिला अंतरिक्ष यात्री बनने का गौरव हासिल किया। उनके साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन भी स्पेसवॉक पर गए।

करीब साढ़े छह घंटे चलने वाले इस मिशन के दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस के बाहर एक महत्वपूर्ण एंटीना बदलना था। यह एंटीना अंतरिक्ष स्टेशन को अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित मिशन कंट्रोल से संपर्क बनाए रखने में मदद करता है।

करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगा रहे आईएसएस से बाहर निकलने के बाद 44 वर्षीय एडेनो ने कहा, “मैं बाहर हूं।” इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

इस उपलब्धि के साथ एडेनो स्पेसवॉक करने वाली दूसरी यूरोपीय महिला भी बन गईं। उनसे पहले यह उपलब्धि इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने 2022 में हासिल की थी।

एडेनो की यह उपलब्धि अंतरिक्ष विज्ञान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है। उनके स्पेसवॉक को फ्रांस के साथ-साथ पूरे यूरोप के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story