रियाद में हमले के बाद सऊदी अरामको की इमारत को नुकसान

WhatsApp Channel Join Now


दोहा, 08 नवंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको की रियाद स्थित प्रशासनिक इमारत एक हवाई हमले के परिणामस्वरूप मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने रविवार ने 'एक्स' पर कहा, आज रविवार, 8 नवंबर 2026 को रियाद में सऊदी अरामको से संबंधित एक प्रशासनिक इमारत को हमले के प्रयास का सामना करना पड़ा... इस घटना के परिणामस्वरूप गिरे मलबे से इमारत को मामूली नुकसान पहुँचा, गनीमत रही कि इसमें कोई चोट या मौत की खबर नहीं है।

अक्टूबर में सऊदी के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन, जो यमन के अंसार अल्लाह आंदोलन (जिसे हूती के नाम से भी जाना जाता है) से लड़ रहा है, ने कहा था कि सऊदी सुरक्षा बलाें ने रियाद के ऊपर दो बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले काे निष्क्रिय कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन बुधौलिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774224 Articles

Share this story