पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन

WhatsApp Channel Join Now


वारसा, 21 नवंबर (हि.स.)। पोलैंड के हवाई क्षेत्र में तीन संदिग्ध वस्तुओं के प्रवेश की घटना के बाद नाटो ने देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। नाटो महासचिव मार्क रूटे ने कहा कि गठबंधन पोलैंड के क्षेत्र के हर हिस्से की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पोलैंड ने शनिवार को अपने हवाई क्षेत्र में तीन वस्तुओं के प्रवेश की जानकारी दी थी। इनमें दो मिसाइल और एक ड्रोन होने की आशंका जताई गई है।

पोलिश प्रेस एजेंसी (पीएपी) के अनुसार, वारसा में शनिवार को रूटे ने कहा कि नाटो पोलैंड के पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि यूरोप में नाटो सेनाओं के कमांडर जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच संभावित खतरों का आकलन करेंगे। इसके साथ ही गठबंधन की रक्षा और प्रतिरोधक क्षमताओं की समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे।

पीएपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना पर चर्चा के लिए सोमवार को ब्रसेल्स में नाटो की उत्तर अटलांटिक परिषद की बैठक होगी। इसमें पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन से जुड़े घटनाक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781179 Articles

Share this story