ट्रंप ने पुतिन से कहा- अमेरिका, यूक्रेन संकट का समाधान खोजने में दिलचस्पी रखता है

WhatsApp Channel Join Now

मिन्स्क, 15 जून (हि.स./ रिया नोवोस्ती)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ बातचीत में इस बात का भरोसा दिलाया है कि अमेरिका यूक्रेन संकट का समाधान खोजने में वास्तव में दिलचस्पी रखता है।

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में लावरोव ने कहा, कल राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने इस विषय पर चर्चा की। कुल मिलाकर, राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बात का भरोसा दिलाया कि वह यूक्रेन संकट के लिए एक उचित और दीर्घकालिक समाधान को बढ़ावा देने और खोजने में दिलचस्पी रखते हैं।

लावरोव ने कहा कि यूरोप राष्ट्रपति ट्रम्प को एंकरेज समझौतों का पालन न करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस को उम्मीद है कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर की रूस यात्रा के दौरान एंकरेज में हुए समझौतों के कार्यान्वयन के बारे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

लावरोव ने कहा कि रूस को उम्मीद है कि एंकरेज में हुए समझौतों को पूरा किया जाएगा और यह यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम होगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन बुधौलिया

Share this story