नाटो ने मॉस्को को भरोसा दिलाया, रूस पर हमले की योजना नहींः रूसी विदेश मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
नाटो ने मॉस्को को भरोसा दिलाया, रूस पर हमले की योजना नहींः रूसी विदेश मंत्री


मॉस्को, 06 अक्टूबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) नेतृत्व मॉस्को को भरोसा दिला चुका है कि वह रूस पर हमले की तैयारी नहीं कर रहा।

रूस के साथ युद्ध की योजना बनाने के बारे में नाटो के बयानों पर टिप्पणी करते हुए लावरोव ने पत्रकारों से कहा, नाटो के महासचिव मार्क रुटे और ब्रुसेल्स में नाटो में अमेरिकी प्रतिनिधि व्हिटेकर ने हमें भरोसा दिलाया कि नाटो का रूस पर हमला करने का कोई प्लान नहीं है और न ही वे ऐसा कर सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि मॉस्को सबकुछ सुनता है और अपनी नज़रें खुली रखता है। लावरोव ने कहा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा तय किए गए कामों को पूरा कर रहे हैं- जो 'स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन' के तहत हैं- ताकि हमारे पश्चिमी पड़ोसियों से रूस को किसी भी खतरे से बचाया जा सके।

मंत्री ने आगे कहा कि पुतिन ने साफ तौर पर बता दिया है कि अगर कलिनिनग्राद क्षेत्र या रूस के किसी अन्य क्षेत्र पर हमला होता है तो क्या जवाब दिया जाएगा।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Share this story