ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र से रूस ने 198 और कर्मचारियों को निकाला

WhatsApp Channel Join Now

मॉस्को, 04 अप्रैल (हि.स.)। रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटोम ने ईरानन के बुशेहर परमाणु संयंत्र से अपने 198 और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह निकासी शनिवार को की गई।

बताया गया है कि ईरान में संघर्ष शुरू होने के बाद से ही रूस लगातार अपने कर्मचारियों को बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र से बाहर निकाल रहा है।

इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने जानकारी दी कि हाल ही में संयंत्र के एक सुरक्षा कर्मी की प्रोजेक्टाइल के टुकड़े लगने से मौत हो गई, जबकि परिसर की एक इमारत भी धमाके के असर से क्षतिग्रस्त हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोसाटॉम के प्रमुख एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि संयंत्र के आसपास की स्थिति “सबसे खराब संभावित परिदृश्य” के अनुरूप विकसित हो रही है। उन्होंने बताया कि मारे गए सुरक्षा कर्मी ईरानी नागरिक थे।

रोसाटॉम ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी व्लादिमीर पुतिन को भी दे दी है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story