रूस, अमेरिका और चीन ने त्रिपक्षीय बैठक की सैद्धांतिक संभावना को स्वीकार कियाः दिमित्री पेस्कोव

WhatsApp Channel Join Now
रूस, अमेरिका और चीन ने त्रिपक्षीय बैठक की सैद्धांतिक संभावना को स्वीकार कियाः दिमित्री पेस्कोव


मॉस्को, 19 अक्टूबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' को बताया कि रूस, अमेरिका और चीन ने एक त्रिपक्षीय बैठक होने की सैद्धांतिक संभावना को स्वीकार किया है।

पेस्कोव ने बताया, बैठक या इसके संभावित एजेंडे को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट समझ नहीं बनी है, हालांकि तीनों पक्ष इस तरह की बैठक होने की सैद्धांतिक संभावना को मानते हैं। अक्टूबर की शुरुआत में पेस्कोव ने कहा था कि एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक बहुत फायदेमंद होगी। यह सम्मेलन 18-19 नवंबर को चीन के शेंजेन में आयोजित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763275 Articles

Share this story