रोमानिया में छह महीने का राजनीतिक गतिरोध खत्म, लुका निकुलेस्कु बने प्रधानमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
रोमानिया में छह महीने का राजनीतिक गतिरोध खत्म, लुका निकुलेस्कु बने प्रधानमंत्री


बुखारेस्ट, 20 अक्टूबर (हि.स.)। रोमानिया की संसद ने मंगलवार को स्वतंत्र नेता लुका निकुलेस्कु को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही देश में करीब छह महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो गया। इस संकट ने रोमानिया की निवेश-ग्रेड क्रेडिट रेटिंग पर दबाव बढ़ाया और निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया था।

55 वर्षीय निकुलेस्कु ने संसद में विश्वास मत हासिल किया। उन्होंने वामपंथी नेताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करते हुए अल्पमत सरकार का गठन किया है। उन्हें केंद्रपंथी राष्ट्रपति निकुशोर दान ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया था। मई की शुरुआत में यूरोप समर्थक व्यापक गठबंधन सरकार के पतन के बाद यह नई सरकार बनाने का राष्ट्रपति का चौथा प्रयास था।

निकुलेस्कु को संसद में 280 मत मिले, जबकि सरकार के पक्ष में कम से कम 233 मतों की जरूरत थी। पूर्व राजनयिक, उप विदेश मंत्री और पत्रकार रह चुके निकुलेस्कु के सामने अब देश की अर्थव्यवस्था को संभालने की चुनौती है।

विश्वास मत से पहले सांसदों को संबोधित करते हुए निकुलेस्कु ने कहा, “मैं आपसे बिना शर्त समर्थन नहीं मांग रहा हूं। मैं केवल यह समझने का आग्रह कर रहा हूं कि इतने महीनों के संकट के बाद रोमानिया को पूर्ण अधिकारों वाली सरकार की जरूरत है।”

उल्लेखनीय कि रोमानिया नाटो और यूरोपीय संघ का सदस्य है। नई सरकार के सामने राजनीतिक स्थिरता बहाल करने के साथ आर्थिक सुधारों और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764109 Articles

Share this story