नेपाल में प्रोटेम स्पीकर को दिलाई गई शपथ, संसद सचिवालय में पदभार ग्रहण किया

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में प्रोटेम स्पीकर को दिलाई गई शपथ, संसद सचिवालय में पदभार ग्रहण किया


नेपाल में प्रोटेम स्पीकर को दिलाई गई शपथ, संसद सचिवालय में पदभार ग्रहण किया


काठमांडू, 25 मार्च (हि.स.)। नेपाल के प्रतिनिधि सभा चुनाव में निर्वाचित सदस्यों में सबसे वरिष्ठ सदस्य अर्जुन नरसिंह केसी ने बुधवार को प्रोटेम स्पीकर के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के समक्ष शीतल निवास में उन्होंने शपथ ग्रहण की। इसके बाद वे संसद सचिवालय पहुंचे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव, प्रधान न्यायाधीश प्रकाश मानसिंह राउत और राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायण प्रसाद दहाल सहित विभिन्न संवैधानिक निकायों के प्रमुख, कूटनीतिक मिशनों के प्रमुख और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतिनिधि सभा चुनाव में 165 सदस्य प्रत्यक्ष प्रणाली से और 110 सदस्य समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से निर्वाचित हुए हैं। अर्जुन नरसिंह केसी नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story