पेरू में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

WhatsApp Channel Join Now
पेरू में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं


पेरू, 21 नवंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शुक्रवार शाम शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र मध्य पेरू के जुनिन क्षेत्र में ओंडोरेस से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था।

यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार 20 नवंबर को शाम 7 बजकर 9 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन से करीब 142.1 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। वहीं, देश के भूभौतिकीय संस्थान ने भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है और इसका केंद्र जुनिन शहर से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया है। संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र 129 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया कि इस घटना के चलते सुनामी की कोई चेतावनी, सलाह या निगरानी जारी नहीं की गई है। फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है।

भूकंप के बाद अब तक किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर संपत्ति के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780695 Articles

Share this story