पाकिस्तान में पुलिस वैन पर हमला, डीएसपी समेत तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
पाकिस्तान में पुलिस वैन पर हमला, डीएसपी समेत तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत


इस्लामाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस वैन फायरिंग की। इस हमले में लाची तहसील के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) असद महमूद समेत तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई। हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान रेडियो के अनुसार, यह घटना कोहाट जिले के शकरदरा इलाके में 24 फरवरी को हुई। कोहाट पुलिस के अनुसार, घायलों को कोहाट के जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने शहीद हुए डीएसपी असद महमूद और दूसरे अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। जरदारी ने शहीद अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंदी और मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने कोहाट में पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story