पाकिस्तान वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट मारे गए

WhatsApp Channel Join Now
पाकिस्तान वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट मारे गए


इस्लामाबाद, 15 जून (हि.स.)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दान के पास सोमवार को पाकिस्तान वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद कासिम अब्दुल्ला और लेफ्टिनेंट तल्हा अब्बासी की मौत हो गई।

दुनिया न्यूज ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार हादसे की वजह का पता लगाने के लिए वायु सेना मुख्यालय ने जांच बोर्ड का गठन किया है। देश के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story