पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादी मारे गए

WhatsApp Channel Join Now
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादी मारे गए


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादी मारे गए


इस्लामाबाद (पाकिस्तान), 25 नवंबर (हि.स.)। देश के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह अभियान पेशावर और बन्नू जिलों में चलाए गए।

डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट ने सोमवार रात प्रांतीय राजधानी पेशावर के बाहरी इलाके बडबेर में हुई गोलीबारी में पांच आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों ओर से 25 मिनट गोलीबारी हुई। इस दौरान इन आतंकवादियों का सरगना तीराह घाटी निवासी कमांडर ताज मोहम्मद उर्फ शिनय भागने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को ऐसे ही अभियान में 'जरगुल उर्फ अंकल' समूह के तीन आतंकवादी मारे गए। यह अभियान घररेहा शाहजहां, किंगार और आसपास के गांवों में चलाया गया। इससे पहले सोमवार को प्रांतीय राजधानी से 23 किलोमीटर दक्षिण में स्थित पसानी गांव में ऐसे ही अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए। इनकी पहचान अब्दुल रशीद, सईदुल्लाह और सईद नवाब के रूप में हुई है। मारे गए आतंकवादियों के पास से दो कलाश्निकोव (राइफल), एक पिस्तौल, तीन हैंड ग्रेनेड, पांच मैगजीन और कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद किए गए। आतंकवादियों की मदद करने के संदेह में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मारे गए लोगों में से एक 'ज़रगुल उर्फ अंकल' का भतीजा है। यह समूह प्रतिबंधित संगठन है। इन आतंकवादियों पर पुलिस, सुरक्षा बलों, स्थानीय शांति समितियों के प्रमुखों और आम नागरिकों पर हमले करने के साथ-साथ जबरन वसूली, लूटपाट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782862 Articles

Share this story