नेपाल में ओली की रिहाई की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगी सीपीएन (यूएमएल)

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में ओली की रिहाई की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगी सीपीएन (यूएमएल)


नेपाल में ओली की रिहाई की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगी सीपीएन (यूएमएल)


काठमांडू, 28 मार्च (हि.स.)। नेपाल की सीपीएन (यूएमएल) ने पार्टी अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के खिलाफ कानूनी लड़ाई के साथ-साथ देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है।

यह निर्णय शनिवार को आयोजित पार्टी सचिवालय की आकस्मिक बैठक में लिया गया, जिसमें ओली की तत्काल रिहाई की मांग की गई है।

पार्टी महासचिव शंकर पोखरेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सीपीएन (यूएमएल) ने अपने जनसंगठनों के माध्यम से आज दोपहर 3 बजे सभी जिलों के मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

पोखरेल ने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन का समर्थन करने वाले सभी दलों के साथ संवाद और सहयोग करना, साथ ही नागरिक समाज और आम जनता के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ओली और लेखक को आठ और नौ सितंबर 2025 की घटनाओं की जांच करने वाले गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व वाले जांच आयोग की सिफारिशों के आधार पर शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। आयोग की जांच रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि आठ सितंबर 2025 को हुए जेन जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान तत्कालीन सरकार की लापरवाही और असावधानी के कारण 19 युवाओं की मौत हुई।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story