दो कथित विवाहेतर संबंधों के विवाद के बीच एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग का इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
दो कथित विवाहेतर संबंधों के विवाद के बीच एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग का इस्तीफा


दो कथित विवाहेतर संबंधों के विवाद के बीच एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग का इस्तीफा


न्यूयॉर्क, 12 नवंबर (हि.स.)। दुनिया की दिग्गज एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही कंपनी में उनका 33 साल का नेतृत्व समाप्त हो गया। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। कंपनी के निदेशक मंडल के अनुसार, हुआंग ने अध्यक्ष, सीईओ और बोर्ड सदस्य- तीनों पद छोड़ दिए हैं।

हुआंग का इस्तीफा दो कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर उठे विवाद और कंपनी की ओर से शुरू की गई जांच के बीच आया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उनका एक संबंध ऐसी महिला से था, जिस पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह जताया गया है। दूसरा कथित संबंध एनवीडिया की एक महिला अधिकारी से बताया गया है।

कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वित्तीय अधिकारी का पद भी संभालती रहेंगी। निदेशक मंडल स्थायी सीईओ की नियुक्ति के लिए कंपनी के भीतर और बाहर से संभावित उम्मीदवारों पर विचार करेगा।

वहीं, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन ने हुआंग के इस्तीफे को बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम बताया। उन्होंने कहा कि एनवीडिया अमेरिकी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण कंपनी है। जॉनसन के मुताबिक, पद छोड़कर हुआंग ने सही कदम उठाया है।

एनवीडिया के निदेशक मंडल ने इससे पहले हुआंग के खिलाफ लगे आरोपों और संभावित विदेशी खुफिया गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की स्वतंत्र जांच शुरू की थी। कंपनी ने कहा था कि फिलहाल उसके पास ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे लगे कि राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारियों से समझौता हुआ है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776091 Articles

Share this story