अमेरिका के सबसे बड़े विद्यालय 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' में एआई के इस्तेमाल पर रोक

WhatsApp Channel Join Now
अमेरिका के सबसे बड़े विद्यालय 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' में एआई के इस्तेमाल पर रोक


न्यूयॉर्क (अमेरिका), 02 सितंबर (हि.स.)। संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे बड़े विद्यालय 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' के विद्यार्थी अगले सप्ताह शुरू हो रहे नये शैक्षणिक सत्र से कक्षाओं में लौटेंगे। 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' ने कहा है कि नए सत्र 2026-2027 के लिए पांच लाख से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' ने घोषणा की है कि अगले सप्ताह से प्री-स्कूल से लेकर मिडिल स्कूल (के-8 ग्रेड) तक के बच्चों के लिए एआई पर पूरी तरह रोक लागू हो जाएगी। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान मम्दानी ने कहा कि शहर में स्कूली बच्चों के लिए जेनरेटिव एआई पर रोक लगने जा रही है। अगले साल इसके असर का अध्ययन किया जाएगा।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब कुछ लोग एआई के इस्तेमाल के लिए नियम और औपचारिक दिशा-निर्देश की मांग कर रहे हैं। न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स में लगभग 11 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स अमेरिका का सबसे बड़ा स्कूल डिस्ट्रिक्ट है। लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट सूची में दूसरे स्थान पर है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story