ईसाइयों के उत्पीड़न के आरोप पर नेतन्याहू का पलटवार, कहा- इजराइल में समुदाय सुरक्षित

WhatsApp Channel Join Now
ईसाइयों के उत्पीड़न के आरोप पर नेतन्याहू का पलटवार, कहा- इजराइल में समुदाय सुरक्षित


ईसाइयों के उत्पीड़न के आरोप पर नेतन्याहू का पलटवार, कहा- इजराइल में समुदाय सुरक्षित


यरूशलम, 16 सितंबर (हि.स.)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में ईसाई समुदाय के उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘झूठ’ बताया है। उन्होंने कहा कि इजराइल ईसाइयों की रक्षा करता है और देश के ईसाई समुदाय के लोग भी इजराइल की सुरक्षा में योगदान देते हैं।

अरबी भाषी ईसाई इजराइली सैनिकों की स्मृति में प्रस्तावित स्मारक के शिलान्यास समारोह में नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल और उसकी सेना के खिलाफ वैश्विक अभियान चलाया जा रहा है। उनके मुताबिक, इस अभियान में इजराइल पर युद्ध अपराधों और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

नेतन्याहू ने इजराइल को प्रगति, सहिष्णुता और सुरक्षा का केंद्र बताते हुए कहा कि देश अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सीरिया में द्रूज समुदाय की सुरक्षा के प्रति भी इजराइल की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्मारक का यह समारोह उन आरोपों को खारिज करने का प्रतीक है कि इजराइल ईसाइयों को निशाना बनाता है।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि मध्य पूर्व में इजराइल ही ऐसा स्थान है, जहां ईसाई समुदाय लगातार बढ़ रहा है और फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अन्य हिस्सों में ईसाइयों को कथित तौर पर उत्पीड़न, पलायन या हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story