इजराइल में राजनीतिक एकजुटता की पहल, नेतन्याहू आइजेनकोट को पहले पीएम बनाने को तैयार

WhatsApp Channel Join Now


तेल अवीव, 28 नवंबर (हि.स.)। इजराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के साथ एकता सरकार बनाने की पेशकश की है। नेतन्याहू ने कहा है कि यदि दोनों पक्षों के बीच एकता सरकार के गठन पर सहमति बनती है तो वह आइजेनकोट को पहले प्रधानमंत्री का पद संभालने देने के लिए तैयार हैं।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इजराइल के सभी जायोनी दलों को एकजुट होकर देश के अस्तित्व के लिए खतरा बन रही तात्कालिक चुनौतियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने आइजेनकोट की पार्टी के साथ एकता सरकार बनाने के लिए वास्तविक, गंभीर और तेज गति से बातचीत शुरू करने की अपेक्षा जताई।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता सरकार ही इजराइल की सुरक्षा और भविष्य सुनिश्चित करने का एकमात्र रास्ता है। नेतन्याहू के इस बयान को देश में राजनीतिक एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रस्ताव के तहत आइजेनकोट को पहले प्रधानमंत्री पद संभालने का अवसर देने की बात कही गई है। हालांकि, एकता सरकार के गठन और सत्ता साझा करने की व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत तथा औपचारिक सहमति होना अभी बाकी है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785057 Articles

Share this story