सऊदी अरब में ड्रोन का मलबा गिरने से नेपाली समेत दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सऊदी अरब में ड्रोन का मलबा गिरने से नेपाली समेत दो की मौत


काठमांडू, 22 अक्टूबर (हि.स.)। सऊदी अरब की अरामको तेल रिफाइनरी और उत्पादन केंद्र में ड्रोन का मलबा गिरने से एक नेपाली सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों में से एक-एक व्यक्ति घायल हैं। बुधवार को हुई इस घटना में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की मौत होने की पुष्टि सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने की है।

मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सीमा के पास स्थित शैबह तेल क्षेत्र को निशाना बनाकर आ रहे एक ड्रोन को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया था। इसके बाद ड्रोन का मलबा गिरने से तेल उत्पादन केंद्र को नुकसान पहुंचा। मलबा गिरने के कारण केंद्र में ठेकेदार कंपनी के एक वाहन में भी आग लग गई।

साउदी के विदेश मंत्रालय के तरफ से रियाद स्थित नेपाली दूतावास को गुरुवार को इसकी औपचारिक जानकारी दे दी गई है। मृतक नेपाली नागरिक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

काठमांडू स्थित नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मृतक नेपाली नागरिक के परिवार को इसकी सूचना दे दी है। मंत्रालय के तरफ से कहा गया है कि मृतक नेपाली नागरिक के शव को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764740 Articles

Share this story